

COMMUNICATION TODAY
Media Quarterly (Journal)
(Lighthouse of Media Professionals)
A Double-Blind Peer-Reviewed Bilingual Media Quarterly
203rd National Webinar | Mar 17, 2026

🌿 On the Eve of International Women’s Day
📅 Date: Tuesday | Mar 17, 2026
🕠 Time: 5:30 PM onwards
💻 Mode: Online (Webinar)
🟢 Organised by: Communication Today (Quarterly Media Journal, Jaipur)
🤝 In collaboration with: Bharati Vidyapeeth, New Delhi
🎯 Subject: Voices of Women: A Dialogue Analysis of Female Representation in Indian Cinema
This special lecture will explore how women are represented through dialogues in Indian cinema. Films are not only a medium of entertainment but also powerful cultural texts that shape social attitudes and gender perceptions. The session will examine how female characters express identity, agency, and emotions through cinematic dialogues, and whether these voices challenge stereotypes or reinforce traditional gender roles. By analyzing dialogues from selected films, the lecture will highlight the changing portrayal of women—from passive characters to more independent, complex, and assertive personalities. The discussion will encourage critical reflection on gender representation and the evolving role of women in Indian cinema.
📢 Eminent Scholar:
- Dr. Smiti Padhi
Senior Assistant Professor,
P. G. Department of Journalism and Mass Communication,
Fakir Mohan University, Balasore, Odisha
🗓 Schedule:
🔹 Login & Networking: 5:30 PM – 6:00 PM
🔹 Experts’ Talks: 6:00 PM – 7:15 PM
🔹 Discussion & Certification: From 7:15 PM onward
🔗 Join the Webinar:
👉 Webinar Link: https://bvicam.webex.com/meet/webinar
📺 Live Streaming on YouTube:
👉 https://www.youtube.com/channel/UCuOPY-98JUY9T2igRpj8tIQ/featured
📝 Advance Registration (Free):
👉 https://bvicam.ac.in/MediaSeries/
📄 Get Your Certificate:
Fill the feedback form at the end of the webinar. The certificate will be auto-generated and free of cost.
🎥 Missed the last session?
📌 Watch the 202nd Webinar Recording:
👉 https://youtu.be/BZM2AFMnGLg
📱 Join WhatsApp Group for Updates:
👉 https://chat.whatsapp.com/HnwPqLEXE6o5TSLqKqDRr5
📌 Subscribe to Our YouTube Channel:
👉 https://youtube.com/@sanjeevbhanawat
🌐 Visit Our Website:
👉 https://communicationtoday.net
With warm regards,
Prof. Sanjeev Bhanawat Editor, Communication Today, Jaipur
Prof. M. N. Hoda Director, Bharati Vidyapeeth, New Delhi
202nd National Webinar | Mar 07, 2026
202वाँ राष्ट्रीय वेबिनार
विषय: “Give to Gain”
आयोजक: कम्युनिकेशन टुडे एवं भारती विद्यापीठ, नई दिल्ली
दिनांक: शनिवार, 7 मार्च 2026
जयपुर से प्रकाशित प्रतिष्ठित मीडिया त्रैमासिक कम्युनिकेशन टुडे तथा भारती विद्यापीठ, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 202वें राष्ट्रीय वेबिनार में “Give to Gain” विषय पर अत्यंत गंभीर, समसामयिक और दूरगामी महत्व का सार्थक विमर्श संपन्न हुआ। यह वेबिनार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें समाज में महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण और डिजिटल युग में उनके बढ़ते योगदान पर विचार किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, रांची के जनसंचार विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रूपा कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “Give to Gain” का मूल संदेश यह है कि यदि समाज महिलाओं को शिक्षा, डिजिटल पहुँच और अभिव्यक्ति के अवसर देता है, तो बदले में समाज को आर्थिक विकास, सामाजिक परिवर्तन और समावेशी लोकतंत्र की सशक्त नींव प्राप्त होती है। उन्होंने विशेष रूप से झारखंड के जनजातीय समाज का उदाहरण देते हुए बताया कि राज्य में कई विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) जैसे असुर, बिरहोर, बिरजिया, कोरवा, माल पहाड़िया और सौरिया पहाड़िया निवास करते हैं। इन समुदायों की महिलाओं को डिजिटल माध्यमों के जरिए नई संभावनाएँ मिली हैं।
डॉ. रूपा कुमारी ने बताया कि आज स्मार्टफोन और इंटरनेट की सहायता से ये महिलाएँ स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर रही हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने “पलाश पहल” (Palash Initiative) को एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताते हुए कहा कि इस पहल के माध्यम से आदिवासी महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी की नई दिशा मिली है।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय के जनसंचार केंद्र के पूर्व अध्यक्ष एवं कम्युनिकेशन टुडे के संपादक प्रो. संजीव भानावत ने “Give to Gain” विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देने की संस्कृति ही किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि जब समाज महिलाओं को अवसर, सम्मान और शिक्षा प्रदान करता है, तो महिलाएँ अपने ज्ञान, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से समाज को कई गुना लौटाती हैं। यह विषय केवल महिला सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि सहयोग, समानता और साझा विकास की एक व्यापक सोच को सामने लाता है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारती विद्यापीठ की सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रियंका सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर आयोजन को गरिमा प्रदान की। इसके पश्चात मुख्य वक्ता को ई-पुस्तक एवं ई-स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वेबिनार के प्रश्न-उत्तर सत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान शिमला के पत्रकार सौरभ चौहान, दिल्ली की मीडिया शिक्षिका प्रो. शील निधि त्रिपाठी, पटना की शोधार्थी शेफाली चतुर्वेदी, बिहार के पत्रकार सोनू कुमार तथा मेरठ के मीडिया शिक्षाविद् डॉ. सूरज देव प्रसाद ने विषय से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और टिप्पणियाँ रखते हुए चर्चा को और समृद्ध बनाया।
इस सफल आयोजन में जयंत राठी, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार, अंबुश (भारती विद्यापीठ) तथा डॉ. पृथ्वी सेंगर (आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ) का विशेष योगदान रहा।
अंत में प्रतिभागियों और दर्शकों से आग्रह किया गया कि वे इस सार्थक विमर्श को व्यापक स्तर पर साझा करें तथा वीडियो को ‘लाइक’, ‘कमेंट’, ‘शेयर’ और ‘सब्सक्राइब’ कर आगामी वेबिनारों से जुड़े रहें।
Special Moments
डॉ महेंद्र भानावत
लोकपरंपराओं के अडिग प्रहरी को अंतिम प्रणाम
लोक साहित्य, परंपराओं और संस्कृति के महान संरक्षक डॉ. महेंद्र भानावत का निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन को भारतीय लोककथाओं, लोकगीतों, कठपुतली कला और परंपरागत लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में समर्पित किया। उनके लेखन का विस्तार अत्यंत व्यापक था—उन्होंने लगभग 100 पुस्तकें लिखीं, 10,000 से अधिक लेख प्रकाशित किए और अपने विशिष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 80 से अधिक पुरस्कार प्राप्त किए।
डॉ. भानावत ने लोकसंस्कृति को शोधपरक दृष्टि से प्रस्तुत कर उसे नई पहचान दिलाई। उनकी विद्वता, सरलता और समर्पण भाव ने उन्हें लोकसंस्कृति जगत में एक विशिष्ट स्थान दिलाया।
आज उनके उड़ावणा के अवसर पर हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके विचार और कार्य सदा अमर रहेंगे।
➡ यह वीडियो अगर आपको पसंद आए तो चैनल को सब्सक्राइब करें, शेयर करें और अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करें।
एक मुलाकातः रीना अशोक जारोली से
प्रेम की मिसाल: पति को किडनी दान और कैंसर से संघर्ष
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही एक महिला के लिए जीवन पहले से ही एक चुनौती बन जाता है। ऐसे में इस महिला ने न केवल अपनी बीमारी से संघर्ष किया, बल्कि अपने पति के जीवन को बचाने के लिए उसे अपनी किडनी भी दान कर दी। यह निर्णय न केवल साहस और निस्वार्थता का परिचायक है, बल्कि यह हमें मानवीय शक्ति और करुणा की गहराई का भी अहसास कराता है।
इस कहानी के विभिन्न आयाम हैं। पहला आयाम है, संघर्ष और विजय का। कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते हुए, शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बने रहना, और उसके बावजूद अपने पति की ज़रूरत को प्राथमिकता देना अद्वितीय साहस का उदाहरण है। यह महिला न केवल एक योद्धा है, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा है, जो हमें सिखाती है कि कठिनाइयों के बावजूद भी हम दूसरों के लिए कितनी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
दूसरा आयाम है, निस्वार्थ प्रेम और समर्पण का। पति-पत्नी के रिश्ते की यह कहानी हमें यह दिखाती है कि सच्चे प्रेम और समर्पण में कोई सीमा नहीं होती। यह महिला हमें यह सिखाती है कि प्रेम केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में भी व्यक्त होता है।

Latest News
कुलपति प्रो० सतपाल बिष्ट ने त्रैमासिक जर्नल कम्युनिकेशन टुडे का किया लोकार्पण
कहा फेक न्यूज़ की बढ़ती प्रवृत्ति के दौर में मीडिया लिटरेसी आज की महती आवश्यकता
https://www.ankahismritiyan.com/vice-chancellor-prof-satpal-bisht-inaugurated-the-quarterly-journal-communication-today/
WhatsApp: https://chat.whatsapp.com/DKQqIuYcYKJ5iZkAzMxKpp
Facebook: https://www.facebook.com/profile.php?id=61551017048705&mibextid=9R9pXO
Telegram: https://t.me/asnews3
Latest Videos
Online Release of Communication Today Documentary
Half an hour film made by Apeejay Institute of Mass Communication, Delhi on my academic & professional journey.
COMMUNICATION TODAY: 25 Varshon Ka Shandar Safar
Jain Talks #140 Journey of Jain Journalism Prof Sanjeev Bhanawat
Impact-Site-Verification: 4d733bdb-570d-435a-9775-615f053d6fc9
Recent Published
JOIN OUR NEWSLETTER
Sign up to receive timely, useful information in your inbox.










